Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाईकोर्ट असिस्टेंट के प्रमोशन में आरक्षण मामला : HC ने सरकार व रजिस्ट्रार जनरल से मांगा जवाब

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट में असिस्टेंट पद पर कार्यरत कर्मी की ओर से प्रमोशन में आरक्षण को लेकर दायर रिट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में ही सुनवाई हुई.

 

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं राजेश शंकर की खंडपीठ ने याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए राज्य सरकार व हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से जवाब मांगा है. 

 

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओ की ओर से अधिवक्ता अर्पण मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि प्रार्थी की नियुक्ति वर्ष 2017 में झारखंड हाईकोर्ट में असिस्टेंट पद पर हुई है.

 

हाईकोर्ट  नियमावली के अनुसार, असिस्टेंट का सर्विस कंडीशन राज्य सरकार की पॉलिसी के तहत होगा. ऐसे में राज्य सरकार की नीति के अनुसार उन्हें प्रमोशन में आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए.

 

इस मामले में गौरव खलको सहित 33 याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. अदालत अब सरकार और रजिस्ट्रार जनरल के जवाब के आधार पर अगली सुनवाई की तिथि तय करेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही