Search

 
 
 

आर्थिक आधार पर आरक्षण समय की मांग : महेंद्र सिंह तंवर

 
Hazaribagh: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को अरण्य विहार होटल में क्षत्रिय महासभा के सदस्यों को संबोधित किया. तंवर ने कहा कि संविधान में संशोधन कर आर्थिक आधार पर सभी वर्ग के लोगों को आरक्षण देने का प्रावधान किया जाए. क्षत्रियों का शानदार इतिहास रहा है. इसे समाज के सामने फिल्मों के माध्यम से तोड़ मरोड़ कर परोसा जा रहा है. इसकी महासभा भर्त्सना करती है. उन्होंने कहा कि जातीय समीकरण स्थापित करना उनका लक्ष्य नहीं है, बल्कि सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय की परिकल्पना को साकार करना चाहता है. एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग के खिलाफ समाज को एकजुट होने की जरूरत है. मौके पर उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एपी सिंह ने कहा कि एससी एक्ट के दुरुपयोग पर लगाम कसा जाए. कानून किसी के लिए खास नहीं होता, बल्कि पूरे देश वासियों के लिए समता पर आधारित होना चाहिए. कार्यक्रम को ग्रुप कैप्टन जेपीएस चौहान, स्वामी बालमुकुंदाचार्य, प्रदेश अध्यक्ष बीनु सिंह और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें– मोहाली">https://lagatar.in/mohali-mms-case-three-member-sit-of-women-formed-three-arrested-so-far/">मोहाली

MMS कांड : महिलाओं की तीन सदस्यीय SIT का गठन, अब तक तीन गिरफ्तार
कार्यक्रम के आयोजक मुन्ना सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का क्षेत्र संकुचित नहीं है, बल्कि इसका दायरा विस्तृत है. इसका एक मात्र लक्ष्य देश की सेवा करना है. उन्होंने कहा कि महासभा 125 वर्षों से लगातार समाज में व्याप्त कुरीतियों के दूर करने के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रहा है. अतिथियों का सम्मान शॉल देकर किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमोद कुमार व धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता दामोदर सिंह ने किया. इस मौके पर कुमार संतोष सिंह, कुंवर मनोज सिंह, मंगल सिंह, बुलबुल सिंह, डॉ मिथिलेश, मिथिलेश सिंह, अजय सिंह और रंजीत सिंह समेत क्षत्रिय महासभा के कई लोग शामिल थे. मालूम हो कि महासभा का रथ नौ अगस्त से जम्मू से प्रारंभ हुआ है. इसमें उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता अनिता सिंह चौहान, एचएन सिंह, लक्ष्मण सिंह, अनंत राम, श्याम किशोर सिंह सुनील सिंह, यश सिंह और रामेश्वर दयाल सिंह आदि यात्रा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें– मोबाइल">https://lagatar.in/post-mortem-of-the-girl-child-in-the-light-of-mobile-torch-the-answer-of-cs-will-be-surprised/">मोबाइल

टॉर्च की रोशनी में बच्ची का पोस्टमार्टम, सीएस का जवाब कर देगा हैरान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही