Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: रांची पुलिस में फेरबदल, पांच सब इंस्पेक्टरों का तबादला

रांची में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग ने पांच सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया है. इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है. सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग ने पांच सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया है. इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है. सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. 

जारी आदेश के अनुसार, सुनील कुमार गौड़ को पुलिस लाइन से नामकुम थाना भेजा गया है. वहीं उपेन्द्र कुमार दास को पुलिस लाइन से पुंदाग ओपी में पदस्थापित किया गया है. इसी तरह मिथुन कुमार का नामकुम थाना से पुंदाग ओपी, गौतम कुमार का नामकुम थाना से चान्हो थाना तथा अनुज प्रसाद यादव का चान्हो थाना से पुलिस केंद्र लाइन में तबादला किया गया है.

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देकर इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराएं. पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. सीसीटीवी निगरानी, जैमर और सघन जांच व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया. जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही