Search

 
 
 

अब मिल जाएगी बोकारो व चास के लोगों को जाम से मुक्ति, बढ़ी उम्मीद

बोकारो और चास के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब जाम से मुक्ति मिल जाएगी. चूंकि एनएचआई ने बड़ा कदम उठाया है. अब चास के आईटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक फ्लाईओवर का निर्माण होगा.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो और चास के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी. चूंकि एनएचआई ने बड़ा कदम उठाया है. अब चास के आईटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक फ्लाईओवर का निर्माण होगा. 

 

इस मामले में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने सिग्नल दे दिया है. मालूम हो कि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने भी सरकार को पत्र लिखा था, अब मंत्री ने उक्त पत्र को संबंधित अधिकारी को सांसद का पत्र भी भेज दिया है.वहीं सिवनडीह में पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा. यदि दोनों कार्य पूरा हो गए तो न केवल जाम से मुक्ति मिल जाएगी बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी. चूंकि सिवनडीह डेंजर जोन है. 

 

इस मामले में जब डीसी अजय नाथ झा से पूछा गया तो उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आए प्रस्ताव को मैने भेजा था. बन जायेगा तो जाम से मुक्ति मिलेगी.उन्होंने कहा सिवनडीह में भी शीघ्र ही पुल निर्माण शुरू होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही