Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में मोहम्मद इशराफील अंसारी के नेतृत्व में बोकारो जिले के लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर कमलेश महतो ने सभी को माला पहनाकर एवं कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह का पटका ओढ़ाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई.
सदस्यता ग्रहण कराने के बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कमलेश ने कहा कि गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण कांग्रेस का सदस्य होना गौरव और गरिमा की बात है. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के कंधों पर देश की बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि देश की जनता विषम परिस्थितियों का सामना कर रही है.
केंद्र सरकार की जिम्मेदारी जनता को सुलभ रूप से जन सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनता भय और आशंका के दौर से गुजर रही है.
उन्होंने कहा कि अगले माह से झारखंड में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर (SIR) कराया जाएगा. ऐसे में हर कांग्रेसी कार्यकर्ता को आम लोगों की मदद करनी चाहिए और उन्हें एसआईआर की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराना होगा, ताकि वास्तविक नागरिकों का नाम मतदाता सूची में न छूटे. उन्होंने कहा कि पूरे देश में चल रही इस प्रक्रिया के कारण करोड़ों लोगों का नाम मतदाता सूची से हट चुका है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है.
इस अवसर पर मोहम्मद इशराफील अंसारी ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखती है और सभी के लिए समान नजरिया रखती है. उन्होंने कहा कि समाज को विभाजित करने की मंशा रखने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष करना होगा और कांग्रेस की नीतियों के अनुसार संगठन के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सूर्यकांत शुक्ला, सोनाल शांति, जगदीश साहू, राजन वर्मा, शकील अहमद अंसारी एवं बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहरलाल माहथा उपस्थित थे.
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से मोहम्मद जमील अंसारी, रोहित मिश्रा, महेंद्र सिंह, मुकेश यादव, विशाल सिंह राजपूत, मोहम्मद रफाकत अंसारी, मोहम्मद एजाज, सूरज प्रसाद, मोहम्मद याकूब, अकबर अली, शुभांशु सिंह, सोनू कुमार, ताजउद्दीन अंसारी, अमन रजा, मोहम्मद सिकंदर, करीम अंसारी, खुर्शीद आलम और रणजीत सिंह शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment