Search

 
 
 

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता: MLA जगत माझी

पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा प्रखंड की पुनीपदा गांव में बुधवार को मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर एक अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया. बैठक में विधायक ने गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा प्रखंड की पुनीपदा गांव में बुधवार को मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर एक अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया.

 
बैठक में विधायक ने गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया. ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल, सड़क की स्थिति, बिजली आपूर्ति और सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने में हो रही देरी जैसे मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा. विधायक जगत माझी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जल्द ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

 

 
विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से अपील की कि वे जागरूक रहकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं. विधायक ने कहा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है. विकास की कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य है. 


मौके पर विधायक ने गांव में खराब ट्रांसफार्मर के बदले लगाए गए दूसरे ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया. बैठक में पुनीपदा के ग्राम मुंडा शंकर लाल प्रधान, सदन होनहागा, मांगता सुंडी, वीरन होनहागा के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही