Search

 
 
 

न्यू यॉर्क के मेयर के बयान पर ट्रंप ने कहा, नेतन्याहू को किसी भी हालत में गिरफ्तार नहीं किया जायेगा

न्यू यॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका आने पर गिरफ्तार करने वाले बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हंगामा मचा हुआ है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि  बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका में  किसी भी हालत में गिरफ्तार नहीं किया जायेगा.
 

Washington :  न्यू यॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका आने पर गिरफ्तार करने वाले बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हंगामा मचा हुआ है. इस संबंध में  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि  बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका में   किसी भी हालत में गिरफ्तार नहीं किया जायेगा.

 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट किया, इजरायल के पीएम ईरान के इस्लामी गणराज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. ईरान के शासकों ने हाल ही में 52,000 निर्दोष प्रदर्शनकारियों की हत्या की है. वे पिछले 47 वर्षों से अमेरिकी सैनिकों सहित अन्य लोगों की हत्या कर रहे है. नेतन्याहू को किसी भी हाल में गिरफ्तार नहीं किया जायेगा. 

 

ट्रंप के अनुसार गिरफ्तार उन लोगों को किया जाना चाहिए, जिन्होंने ईरान को मौत विनाश के चक्र में धकेल दिया है. ट्रंप का इशारा ईरान के पूर्व व वर्तमान कर्ताधर्ताओं की ओर था.दरअसल  न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने एक इंटरव्यू में इजरायल के प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने की बात रही थी.

 

अमेरिकी और इजरायली मीडिया के अनुसार  ममदानी ने 18 जुलाई को प्रकाशित एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका मानना है कि अगर बेंजामिन नेतन्याहू सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने यहां आते हैं तो उन्हें युद्ध अपराध के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ  संदेश दे दिया कि अमेरिका नेतन्याहू के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा है. उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जा सकती.  उन्होंने पूरे मामले को अमेरिकी विदेश नीति से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकारों की कमजोरी की वजह से ही यह संकट इतना बड़ा हो गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही