Search

 
 
 

रांची में SSC की हिंदी अनुवादक व स्टेनोग्राफर परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू

Ranchi News : अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की है। प्रशासन को आशंका है कि असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ लगाकर परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बाधित करने का प्रयास किया जा सकता है।
 
फाइल फोटो

Ranchi News :  कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित Combined Hindi Translators & Stenographer Grade 'C' and 'D' Examination, 2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। परीक्षा 9 से 12 सितंबर 2026 तक तीन पालियों में रांची के तीन केंद्रों पर आयोजित होगी

 

अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की है। प्रशासन को आशंका है कि असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ लगाकर परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बाधित करने का प्रयास किया जा सकता है।

 

निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक जगह जमा होने, ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल, अस्त्र-शस्त्र या हरवे-हथियार लेकर चलने तथा किसी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित करने पर रोक रहेगी। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों-कर्मचारियों, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है।

 

इन तिथियों और समय में लागू रहेगी निषेधाज्ञा

  •  8 सितंबर: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  •  9 सितंबर: सुबह 5 बजे से रात 9:30 बजे तक
  •  11 सितंबर: सुबह 4:30 बजे से रात 10:30 बजे तक
  •  12 सितंबर: सुबह 4:30 बजे से रात 10:30 बजे तक

रांची में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र

1. Ideal International School, Near Shiv Mandir, Daladili, Ranchi
2. Capstone Tech Online Examination Centre, Outer Ring Road, National Law University के पास, Sunaina Banquet Hall के सामने, Kanke, Ranchi
3. Cambridge Institute of Technology, Near Milan Chowk, Purulia Road, Tatisilwai, Ranchi

परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही