Search

 
 
 

Review : रिलीज से पहले मैं वापस आऊंगा देख भावुक हुई एकता कपूर,बोलीं - वेदांग रैना फिल्म का सरप्राइज पैकेज

दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
 

Lagatar  Desk : दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.वहीं इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है.हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जसके बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह है. इसी बीच फिल्म निर्माता एकता कपूर ने फिल्म की स्क्रीनिंग देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है.

 

 

फिल्म खत्म होने के बाद भी दिमाग में बनी रही

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक लंबा पोस्ट साझा किया. उन्होंने फिल्म का पोस्टर और निर्देशक इम्तियाज अली के साथ कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि यह फिल्म उनके दिल और दिमाग पर गहरा असर छोड़ गई.

 

उन्होंने लिखा,फिल्म खत्म होने के काफी समय बाद भी यह मेरे मन में बसी रही. इसे लेकर कुछ लिखने में मुझे पूरा एक दिन लग गया, क्योंकि मैं एक भी शब्द गलत नहीं लिखना चाहती थी. दुनिया इस फिल्म को जून में देखेगी, लेकिन मुझे इसे मई में देखने का मौका मिला. मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि आपको अंदाजा भी नहीं है कि आगे क्या होने वाला है.

 

Main Vaapas Aaunga (2026) - Cast, Reviews & Showtimes

विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है लव स्टोरी

एकता कपूर ने फिल्म की कहानी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों, अधूरे वादों और भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाने वाली फिल्म है.उन्होंने लिखा कि फिल्म यह दिखाती है कि अलग-अलग पीढ़ियों के लोग अलग सोच और अलग तरीके से प्यार कर सकते हैं, लेकिन अंत में सब कुछ प्यार पर आकर टिक जाता है.एकता के अनुसार, फिल्म दर्शकों को उस खास इंसान की याद दिलाती है, जिसके साथ रिश्ता कभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ.

 

स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ

एकता कपूर ने फिल्म के कलाकारों और निर्देशक इम्तियाज अली की भी खुलकर सराहना की.उन्होंने कहा कि-इम्तियाज अली शानदार फॉर्म में हैं.ए.आर. रहमान का संगीत जादुई है.दिलजीत दोसांझ ने अपने किरदार को बेहद सधे हुए अंदाज में निभाया है.

 

एकता ने खासतौर पर वेदांग रैना को फिल्म का सरप्राइज पैकेज बताया. उन्होंने कहा कि वेदांग ने इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है और सरदार के किरदार में वह दर्शकों का दिल जीत लेंगे.इसके अलावा उन्होंने शरवरी वाघ की स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल परफॉर्मेंस की भी तारीफ की. वहीं दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को उन्होंने आइकॉन बताते हुए कहा कि उनके टैलेंट को शब्दों में बयां करना मुश्किल है.

 

 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही