Search

 
 
 

20 प्रखंडों के DDO के साथ समीक्षा बैठक, शैक्षणिक योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

Ranchi News: बैठक में प्रोजेक्ट टीम प्री-SA-I के आयोजन, मूल्यांकन और परीक्षाफल वितरण सुनिश्चित करने, SHVR App पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने तथा ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत जिले में 2.50 लाख पौधारोपण का लक्ष्य हासिल करने पर चर्चा हुई. INSPIRE Award MANAK Scheme के तहत सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों से पांच-पांच विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों का नामांकन कराने, EVV App पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति अपलोड करने और जिला स्तरीय TLM Mela की तैयारियों को लेकर भी निर्देश दिए गए.
 
मीटिंग की फोटो

Ranchi News: जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के सभी 20 प्रखंडों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (DDO) के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं छात्र-केंद्रित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई. साथ ही आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

 

बैठक में प्रोजेक्ट टीम प्री-SA-I के आयोजन, मूल्यांकन और परीक्षाफल वितरण सुनिश्चित करने, SHVR App पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने तथा ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत जिले में 2.50 लाख पौधारोपण का लक्ष्य हासिल करने पर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें - 

 

INSPIRE Award MANAK Scheme के तहत सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों से पांच-पांच विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों का नामांकन कराने, EVV App पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति अपलोड करने और जिला स्तरीय TLM Mela की तैयारियों को लेकर भी निर्देश दिए गए.

 

इसके अलावा #RanchiSpeaks कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता, छात्र-केंद्रित गतिविधियों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया अभियान, प्रमुख कार्यक्रमों में सरकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों की अनिवार्य भागीदारी तथा मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यार्थियों की नियमित स्वास्थ्य जांच और तिथि भोजन के संचालन पर जोर दिया गया.

 

DDO को ऑनलाइन डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से पेपरलेस भुगतान प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बेहतर समन्वय, जवाबदेही और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही