Giridih: डीसी रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा बैठक की. बैठक में बेंगाबाद, पीरटांड़, बिरनी, सरिया, देवरी व तिसरी प्रखंडों में योजनाओं की प्रगति, वित्तीय व्यय, लंबित कार्य व क्रियान्वयन की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की गई.

15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा करते उपायुक्त
जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उप-विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी तेज कुमार हांसदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रमुख, मुखिया, पंचायत सचिव व कनीय अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें:
उपायुक्त रामनिवास यादव ने निर्देश दिए कि योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण आधारभूत संरचना व जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना है, कार्यों का निष्पादन स्वीकृत मानक, निर्धारित समयसीमा व वित्तीय नियमों के अनुरूप पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए.
उन्होंने पंचायत सचिवों व कनीय अभियंताओं को व्यक्तिगत उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने का आदेश दिया और कहा कि लापरवाही, अनियमितता या गुणवत्ता से समझौता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी.
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन, नियमित स्थलीय निरीक्षण व अभिलेखों का अद्यतन रखने, तथा वित्तीय प्रगति का सत्यापन कर समयबद्ध व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत राशि अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए और शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं; व्यय में शिथिलता पाए जाने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment