Ranchi : बोकारो ट्रेजरी से हुई निकासी की गुरुवार (30 अप्रैल) को समीक्षा होगी. वेतन मद निकासी की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने यह फैसला किया.
उच्चस्तरीय समिति की आज बैठक हुई. इस बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे. समिति ने बोकारो जिला प्रशासन के साथ पिछले दिनों हुई बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा का फैसला किया.
समिति ने बोकारो जिला प्रशासन को 19 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया था. समिति गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के सहारे तैयार किए गए दस्तावेज की जानकारी लेगी. इसके बाद बोकारो जाकर मामले की जांच के लिए तिथि निर्धारित करेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment