Search

 
 
 

भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के बजाय टालने का रास्ता चुना: रमा खलखो

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रमा खलखो ने भाजपा नेत्री पूर्णिमा साहू के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए भाजपा पर महिलाओं के अधिकारों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण में पूरी तरह विफल रही है.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रमा खलखो ने भाजपा नेत्री पूर्णिमा साहू के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए भाजपा पर महिलाओं के अधिकारों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण में पूरी तरह विफल रही है.

 

रमा खलखो ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा द्वारा विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाना भ्रामक और तथ्यों से परे है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस अधिनियम को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर भाजपा ने इसके क्रियान्वयन को अनिश्चित काल तक टालने का रास्ता बना लिया है, जो महिलाओं के साथ बड़ा छल है.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया है. पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जबकि भाजपा केवल घोषणा और प्रचार तक सीमित है.

 

रमा खलखो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं को अधिकार देना चाहती है तो महिला आरक्षण कानून को तुरंत प्रभाव से लागू करे. उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और पोषण जैसे मुद्दों पर उसकी क्या उपलब्धियां हैं.

 

उन्होंने भाजपा द्वारा प्रस्तावित मशाल जुलूस को राजनीतिक दिखावा बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना है. उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं जागरूक हैं और इस तरह के प्रयासों को समझती हैं.

 

रमा खलखो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के हक और अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और किसी भी राजनीतिक छल को सफल नहीं होने देगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही