Search

 
 
 

CID मुख्यालय में आज से लंबित मामलों की समीक्षा, गंभीर कांडों की जांच पर होगा मंथन

Ranchi: झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) मुख्यालय में शुक्रवार से समीक्षा बैठक शुरू हो रही है, जो 19 जून तक चलेगी. इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज 50 गंभीर और लंबित मामलों की जांच प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी. CID मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश के तहत संबंधित सभी अनुसंधान पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है.
 

Ranchi: झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) मुख्यालय में शुक्रवार से समीक्षा बैठक शुरू हो रही है, जो 19 जून तक चलेगी. इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज 50 गंभीर और लंबित मामलों की जांच प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी.

 

CID मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश के तहत संबंधित सभी अनुसंधान पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है. उन्हें केस डायरी, जांच रिपोर्ट और अब तक की कार्रवाई से जुड़े दस्तावेजों के साथ बैठक में शामिल होना होगा.

 

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस समीक्षा का उद्देश्य लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाना और जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है. बैठक में हत्या, डकैती, वित्तीय अपराध, साइबर धोखाधड़ी और महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस रहेगा.

 

समीक्षा के दौरान यह भी आकलन किया जाएगा कि किन मामलों में आरोप पत्र दाखिल होना बाकी है और जांच में क्या चुनौतियां सामने आ रही हैं. अधिकारियों द्वारा लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही