Search

 
 
 

रिम्स लैंड स्कैम :  आरोपी प्रमोद की अग्रिम बेल पर ACB का आया जवाब, अगली सुनवाई 18 को

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में ACB की ओर से जबाव दाखिल किया गया.
 
  • प्रार्थी ने बहस के लिए मांगा समय

Ranchi :  रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में ACB की ओर से जबाव दाखिल किया गया.

 

ACB की ओर से इस केस से जुड़ी केस डायरी भी प्रस्तुत की गई. सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से बहस के लिए समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई  की तिथि 18 जून निर्धारित की. 

 

बता दें कि एसीबी ने बीते 7 अप्रैल को चार आरोपियों (राजकिशोर बड़ाईक, कार्तिक बड़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार) को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी  वंशावली तैयार की थी.

 

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसीबी ने बीते 5 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी. दरअसल, यह मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन के अतिक्रमण से जुड़ा है. जिसपर अवैध कब्जा  कर अपार्टमेंट, दुकान और मकान बना लिया गया था. बाद में हाईकोर्ट के आदेश से इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही