Search

 
 
 

Dhanbad News: ब्लिंकिट स्टोर में राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग

Dhanbad News: राइडरों का कहना है कि मौजूदा पे-आउट के हिसाब से काम करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है. वे लंबे समय से भुगतान बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कंपनी की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.
 
स्टोर में हंगामा करते राइडर्स

Dhanbad News: शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट स्टोर में रविवार को डिलीवरी राइडरों ने पे-आउट (डिलीवरी भुगतान) बढ़ाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. भुगतान में बढ़ोतरी की मांग को लेकर राइडरों के एकजुट होने से स्टोर परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थिति बिगड़ती देख स्टोर मैनेजर ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी.

 

सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और राइडरों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की. इसके बाद स्टोर प्रबंधन और डिलीवरी राइडरों के बीच बातचीत हुई. प्रबंधन की ओर से राइडरों की मांगों को कंपनी के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और इस पर पहल कराने का आश्वासन दिया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़ें:

राइडरों का कहना है कि मौजूदा पे-आउट के हिसाब से काम करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है. वे लंबे समय से भुगतान बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कंपनी की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. राइडरों ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो वे डिलीवरी का काम ठप कर आंदोलन शुरू करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही