Search

 
 
 

बायोमेडिकल कचरा के मामले में जवाब के लिए रिम्स ने HC से मांगा समय

झारखंड हाईकोर्ट में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में बायोमेडिकल कचरे को सामान्य कचरे के साथ मिलाने के मामले पर सुनवाई हुई. सोमवार की सुनवाई के दौरान रिम्स की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए सुनवाई को एक सप्ताह के लिए टाल दिया  है.
 

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में बायोमेडिकल कचरे को सामान्य कचरे के साथ मिलाने के मामले पर सुनवाई हुई. सोमवार की सुनवाई के दौरान रिम्स की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए सुनवाई को एक सप्ताह के लिए टाल दिया  है.

 

इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और  जस्टिस राजेश शंकर की बेंच में हुई. इस संबंध में झारखंड झारखंड ह्यूमन राइट्स कॉन्फ्रेंस संसथान के द्वारा याचिका दाखिल की गई है. पिछली सुनवाई में अदालत ने रिम्स को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही