Search

 
 
 

रिम्स निदेशक ने प्रशासनिक ब्लॉक का किया निरीक्षण, कई कर्मी पाए गए अनुपस्थित

रिम्स निदेशक प्रो डॉ राज कुमार ने आज प्रशासनिक ब्लॉक का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोपहर भोजनावकाश (Post-Lunch) के बाद कई कर्मी अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए.
 

Ranchi : रिम्स निदेशक प्रो डॉ राज कुमार ने आज प्रशासनिक ब्लॉक का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोपहर भोजनावकाश (Post-Lunch) के बाद कई कर्मी अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए.

 

निदेशक ने इस पर गंभीर असंतोष व्यक्त किया और सभी अनुपस्थित कर्मियों से लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है या असंतोषजनक पाया जाता है, तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी. डॉ राज कुमार ने कहा कि संस्थान में कार्य की निरंतरता एवं अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही