Search

 
 
 

रिम्स अवैध वसूली का केंद्र बन गया, स्वास्थ्य व्यवस्था हुआ बदहाल: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधा है. भाजपा ने बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के दावों को हवा-हवाई बताया और कहा कि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार खामियाजा गरीब जनता भुगत रही है.
 

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधा है. भाजपा ने बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के दावों को हवा-हवाई बताया और कहा कि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार खामियाजा गरीब जनता भुगत रही है.

 

भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान रिम्स अब गरीब मरीजों की मदद के बजाय अवैध वसूली का केंद्र बन चुका है. रिम्स के विश्राम गृह में तय 25 रुपये की जगह कैंटीन संचालक द्वारा 240 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में ठेकेदारों और चिकित्सकों की मिलीभगत के कारण अराजकता चरम पर है और राजधानी रांची में ही जनता को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है.

भाजपा ने राज्य के अन्य जिलों की बदहाली का हवाला देते हुए कहा कि पोटका प्रखंड में मलेरिया के कारण इलाज के अभाव में आठ ग्रामीणों की मौत हो गई. वहीं  हजारीबाग में सड़क न होने से एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी और एक आदिम जनजाति महिला के शव को ग्रामीण खटिया पर लादकर दो किलोमीटर पैदल ले जाने को मजबूर हुए. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने मंत्रियों का इलाज राज्य से बाहर कराती है, जबकि आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही