Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में मरीज को कथित एक्सपायरी दवा देने पर जांच के आदेश

Ranchi: रिम्स प्रबंधन के संज्ञान में सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला आया है कि एक मरीज को कथित रूप से एक्सपायरी दवा दी गई है. इस घटना को गंभीर चिंता का विषय मानते हुए प्रबंधन ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रिम्स प्रबंधन के संज्ञान में सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला आया है कि एक मरीज को कथित रूप से एक्सपायरी दवा दी गई है. इस घटना को गंभीर चिंता का विषय मानते हुए प्रबंधन ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. संस्थान ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में ऐसी लापरवाही स्वीकार्य नहीं है.

 

प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि यह जांच की जाएगी कि संबंधित मरीज को किन परिस्थितियों में उक्त दवा दी गई. साथ ही अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक की भी व्यापक जांच की जा रही है. यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति या व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 

इधर चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक और उपाधीक्षक ने इलाज कर रहे डॉक्टर के साथ ब्रेन हैमरेज पीड़ित मरीज से मुलाकात की. इलाज कर रहे डॉक्टर ने जानकारी दी कि संबंधित दवा दिए जाने के बाद मरीज की स्थिति में किसी प्रकार का बदलाव नहीं पाया गया है. मरीज का इलाज लगातार चिकित्सकीय निगरानी में जारी है.

 

रिम्स प्रबंधन ने कहा है कि संस्था मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण उपचार के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही