Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिनपास रांची में विशेष मानसिक स्वास्थ्य क्लीनिक का शुभारंभ

क्षेत्रीय मानसिक आरोग्य संस्थान रिनपास में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : क्षेत्रीय मानसिक आरोग्य संस्थान रिनपास में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है. रिनपास परिसर में गुरुवार को विभिन्न विशेष मानसिक स्वास्थ्य क्लीनिकों की औपचारिक शुरुआत की गई. इन क्लीनिकों का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ ज्योती शिमलाई द्वारा किया गया.

 

संस्थान के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य मरीजों को लक्षित, समग्र और उन्नत मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. इसके तहत जेरियाट्रिक मनोचिकित्सा क्लीनिक शुरू किया गया है, जहां बुजुर्गों से जुड़ी मानसिक समस्याओं का विशेष उपचार किया जाएगा.

 

मिर्गी से पीड़ित मरीजों के लिए एपिलेप्सी क्लीनिक, लंबे समय से सिरदर्द की समस्या झेल रहे मरीजों के लिए हेडेक क्लीनिक तथा बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बाल एवं किशोर क्लीनिक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.इसके साथ ही स्लीप क्लीनिक की भी घोषणा की गई है, जो ईईजी लैब की स्थापना के बाद संचालित होगा. इस क्लीनिक में नींद से संबंधित समस्या की जांच और उपचार किया जाएगा.

 

रिनपास निदेशक ने बताया कि सभी विशेष क्लीनिक निर्धारित दिनों में अनुभवी मनोचिकित्सकों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में संचालित होंगे. मरीजों और उनके परिजनों को परामर्श, जांच और उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी.

 

संस्थान ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे क्लीनिकों के संचालन दिवस, समय और परामर्श कक्ष की जानकारी के लिए ओपीडी पंजीकरण काउंटर से संपर्क करें. रिनपास निदेशक ने कहा कि भविष्य में भी मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही