Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. जिसे आप अमेज़न एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर देक सकते है. वहीं शो के पहले एपिसोड में सिवेट तोमर और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच घमासान देखने को मिला.
दरअसल शो के दौरान पर्सनैलिटी को लेकर एक बहस छिड़ गई थी.इस बातचीत के दौरान सिवेट तोमर ने सीधे प्रियंका चाहर चौधरी पर तंज कसा. सिवेट ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए बेहद कड़े शब्दों में कहा -मेरे बोलने से किसी की पर्सनैलिटी वीक हो रही है, तो क्या घंटा पर्सनैलिटी है उनका मतलब यह था कि अगर किसी के कुछ कह देने मात्र से प्रियंका जैसी मजबूत दिखने वाली कंटेस्टेंट का व्यक्तित्व कमजोर पड़ जाता है, तो असल में उनकी कोई मजबूत पर्सनैलिटी है ही नहीं.
इस बार शो का थीम Rulers vs Workers पर आधारित है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच पावर, पैसे और रसूख की जंग होती है.इस शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं.पहले ही दिन टावर के अंदर कदम रखते ही सिवेट और प्रियंका के बीच आमने-सामने की इस भिड़ंत ने सोशल मीडिया पर भारी बज पैदा कर दिया है।इस बहस के बाद दोनों के फैंस भी सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए हैं, जहां प्रियंका की पलटन उन्हें सपोर्ट कर रही है और सिवेट के फैंस उनके इस बेबाक अंदाज को सही ठहरा रहे हैं.