Search

 
 
 

Rise and fall 2 : वर्कर्स के कड़ी टक्कर के बावजूद तख्तापलट टास्क रद्द, प्रियंका से भिड़े शहजाद पूनावाला

Lagatar Desk : तख्तापलट टास्क में बेसमेंट के वर्कर्स ने पेंटहाउस पर कब्जा जमाने और रूलर्स को नीचे गिराने के लिए लस्सी फैक्ट्री टास्क में अपनी पूरी ताकत लगा दी,लेकिन वर्कर्स के बेहतरीन प्रयास के बावजूद यह टास्क बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया.
 
तख्तापलट टास्क

Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. इस बार तख्तापलट टास्क में बेसमेंट के वर्कर्स ने पेंटहाउस के रूलर्स को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फिर गया. 

 

 

तख्तापलट टास्क में बेसमेंट के वर्कर्स ने पेंटहाउस पर कब्जा जमाने और रूलर्स को नीचे गिराने के लिए लस्सी फैक्ट्री टास्क में अपनी पूरी ताकत लगा दी,लेकिन वर्कर्स के बेहतरीन प्रयास के बावजूद यह टास्क बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया. 

 

 

टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर हंगामा देखने को मिली, जिसकी वजह से वर्कर्स का तख्तापलट करने का प्लान पूरी तरह फेल हो गया.वहीं टास्क में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस देखने को मिली. प्रियंका ने शहजाद के सरनेम का मजाक उड़ाने के बाद बात इतनी बढ़ गई कि शहजाद ने शो छोड़ने तक की धमकी दे डाली.

 

 

इससे ठीक पिछले एपिसोड्स में प्रियंका चाहर चौधरी ने फॉर्च्यून पिरामिड का बटन दबाकर 32 लाख गंवाए थे और खुद बेसमेंट में चली गई थीं, जिससे रूलर्स और वर्कर्स के बीच फासला काफी कम रह गया था. वहीं करण पटेल और तेज प्रताप यादव के शो से अचानक बाहर होने के बाद निहारिका तिवारी नई रूलर बनीं

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही