Search

 
 
 

Rise and fall 2 :  सारा-काजल का एविक्शन,पवन सिंह की धामाकेदार वापसी

Lagatar Desk : विवाद की शुरुआत प्रियंका और सारा गुरपाल के बीच बहस से हुई. दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी दोनों के बीच बहस देखने को मिली. सारा ने प्रियंका से माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ.
 
शो में डबल एविक्शन

Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां शो से दो लोग बाहर हो गए है,वहीं दूसरी ओर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की शो में वापसी हुई है. वहीं शो में डबल एविक्शन में सारा गुरपाल और काजल राघवानी को शो से बाहर होना पड़ा.

 

 

प्रियंका और सारा के बीच हुई तीखी बहस

विवाद की शुरुआत प्रियंका और सारा गुरपाल के बीच बहस से हुई. दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी दोनों के बीच बहस देखने को मिली. सारा ने प्रियंका से माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ.

 

पवन सिंह की वापसी से बदला खेल

शो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की वापसी ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. सीजन 1 के बाद उनकी सीजन 2 में एंट्री से घर में हलचल बढ़ गई है. उनके आने के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच खेल के समीकरण बदलते नजर आए.

 

सारा गुरपाल और काजल राघवानी हुई बेघर

शो में बड़ा उलटफेर डबल एविक्शन के रूप में देखने को मिला. सारा गुरपाल और काजल राघवानी का सफर 'राइज एंड फॉल 2' में खत्म हो गया. दोनों के बाहर होने से घर का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही