Search

 
 
 

Rise and Fall 2: गौतम-सारा में घमासान, प्रोमो में दिखा जबरदस्त टकराव

Lagatar Desk :प्रोमो में सारा कहती हैं, अगर मैंने शुरू किया ना, गौतम, तो तेरी गलती. मैं तुझे अकेले निगल लूंगी. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस होती है. सारा गौतम को डराने की कोशिश न करने की बात कहते हुए उन्हें जवाब देने की चेतावनी देती हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : शो में 3 नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ऋषभ जायसवाल,सोनम मलिक और जसवंत पोनप्पा की एंट्री के बाद घर का माहोल पूरी तरह बदल गए हैं और उन्हें अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया है.जहां ऋषभ जायसवाल इन्हें घर के लग्जरी हिस्से यानी पेंटहाउस में भेजा गया है. वहीं सोनम मलिक और जसवंत पोनप्पा इन दोनों कंटेस्टेंट्स को घर के निचले हिस्से यानी बेसमेंट में भेजा गया है.

 

 

 

इन एंट्रीज के साथ ही मेकर्स घर में एक नया मनी टास्क भी लेकर आए हैं, जिसमें 1 लाख से लेकर 4 लाख रुपये तक की अलग-अलग राशियां शामिल हैं. इसके अलावा, शो में वीरेंद्र सहवाग पावर प्ले के साथ एंट्री करने वाले हैं, जिससे घर का माहौल और अधिक रोमांचक होने वाला है.अब इसी बीच शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है. जिसमे गौतम गुलाटी और सारा के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है. जिसमें सारा गुस्से में गौतम को खुली चुनौती देती नजर आ रही हैं.

 

प्रोमो में सारा कहती हैं, अगर मैंने शुरू किया ना, गौतम, तो तेरी गलती. मैं तुझे अकेले निगल लूंगी. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस होती है. सारा गौतम को डराने की कोशिश न करने की बात कहते हुए उन्हें जवाब देने की चेतावनी देती हैं.

 

सारा के समर्थन में उतरे बेसमेंट के सदस्य

प्रोमो में कायरा और बेसमेंट के अन्य सदस्य सारा का साथ देते नजर आ रहे हैं. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेसमेंट लौटने पर वर्कर्स ने गौतम से बात करने से इनकार कर दिया और उनके डिमोशन को कर्म बताया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही