Search

 
 
 

Rise and Fall 2 : काजल राघवानी का छलका दर्द, एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर किया बड़ा खुलासा

Lagatar Desk : काजल ने बिना किसी का नाम लिए अपने एक्स पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि जिस शख्स से उन्होंने सच्चा प्यार किया, उसी रिश्ते में उन्हें कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.
 
काजल राघवानी

Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दर्दनाक अनुभव साझा किया. शो के लेटेस्ट एपिसोड में को-कंटेस्टेंट अनीश भगत से बातचीत के दौरान काजल अपने पुराने रिश्ते को याद कर भावुक हो गई और कैमरे के सामने रो पड़ीं

 

 

काजल ने बिना किसी का नाम लिए अपने एक्स पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि जिस शख्स से उन्होंने सच्चा प्यार किया, उसी रिश्ते में उन्हें कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.

काजल रागवानी ने एक्स पार्टनर पर लगाए गंभीर आरोप 

 

एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उनका एक्स पार्टनर उनके साथ मारपीट करता था. काजल के मुताबिक, एक घटना के दौरान उनके बाल इतनी जोर से खींचे गए कि बाल टूटकर हाथ में आ गए थे. इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था.

 

काजल ने कहा कि उस रिश्ते में मिले दर्द का असर आज भी उनकी जिंदगी पर है. इस अनुभव के बाद उनका रिश्तों से भरोसा काफी हद तक कमजोर हो गया और अब वह किसी पर आसानी से विश्वास नहीं कर पाती हैं.

 

शो में काजल को इस तरह भावुक होते देख उनके साथी कंटेस्टेंट भी गंभीर नजर आए. वहीं, सोशल मीडिया पर दर्शक उनकी आपबीती पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मुश्किल अनुभव को खुलकर साझा करने की उनकी हिम्मत की चर्चा कर रहे हैं

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही