Search

 
 
 

Rise and fall 2 : फैमिली वीक में भाई से मिलकर भावुक हुईं प्रियंका चहर चौधरी

Lagatar Desk : प्रियंका अपने भाई योगेश को सामने देखकर पूरी तरह से टूट गईं और रो पड़ीं. उन्होंने अपने भाई से बताया कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान महसूस कर रही हैं और अन्य कंटेस्टेंट्स उन्हें टारगेट कर रहे हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : राइज एंड फॉल 2 में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं.अब इसी बीच मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट्स को फैमिली वीक का एक बेहद खूबसूरत सरप्राइज दिया है. काफी समय से घर और बाहरी दुनिया से दूर टावर में बंद कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके परिवार वाले  पहुंचे जिनसे मिलकर सभी भावुक नजर आए.  

 

 

प्रियंका चहर चौधरी

प्रियंका अपने भाई योगेश को सामने देखकर पूरी तरह से टूट गईं और रो पड़ीं. उन्होंने अपने भाई से बताया कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान महसूस कर रही हैं और अन्य कंटेस्टेंट्स उन्हें टारगेट कर रहे हैं.

 

 

निहारिका तिवारी

निहारिका की मां ने शो में एंट्री ली. अपनी मां को गले लगाकर निहारिका काफी भावुक हुईं, वहीं उनकी मां ने उनका हौसला बढ़ाया और गेम पर फोकस करने की सलाह दी.

 

जसवंत

जसवंत से मिलने उनके पिता आए, जिन्होंने आते ही वहां का माहौल काफी हल्का-फुल्का और खुशनुमा बना दिया.

 

गेम में बड़ा ट्विस्ट

यह सिर्फ एक आम मुलाकात नहीं थी, बल्कि इसमें एक बड़ा ट्विस्ट भी शामिल था. टावर में आए इन मेहमानों को कंटेस्टेंट्स की रैंकिंग करने की पावर दी गई, जिसने गेम के इक्वेशन और कंटेस्टेंट्स की किस्मत को पूरी तरह बदल कर रख दिया है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही