Lagatar Desk : रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद और घमासान देखने को मिल रहा है. इसी बीच शो के नए प्रोमो में तेज प्रताप यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर घरवाले भी हैरान रह गए.
अल्टीमेट रूलर बनने के बाद किया डांस
Another blockbuster promo from Rise and Fall 😭🔥 They will impress Tej Pratap Yadav for the Rise, and Gautam Gulati is about to become the new Penthouse member 💀 This show is serving nonstop drama! #RiseAndFall #GautamGulati pic.twitter.com/E0AHdP730o
— 𝗙𝗥𝗢𝗭𝗘𝗡 🥶 (@Frozen_pratik) October 2, 2026
सारा गुरपाल के साथ दिखी खास केमिस्ट्री
नए प्रोमो में पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल तेज प्रताप को इम्प्रेस करने के लिए बॉलीवुड गाने पर डांस करती नजर आई. डांस के दौरान सारा तेज प्रताप की गोद में बैठ गई. दोनों का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद स्वरा भास्कर भी हैरान रह गई.
इरिना के लिए बजाई बांसुरी
वहीं, प्रोमो में तेज प्रताप का एक भावुक अंदाज भी देखने को मिला. को-कंटेस्टेंट इरिना रुडाकोवा अपने पिता को याद कर भावुक हो गई और रोने लगीं. ऐसे वक्त में तेज प्रताप ने उनके लिए बांसुरी बजाई. उनकी बांसुरी की धुन सुनकर इरिना कुछ शांत होती नजर आई.

