Search

 
 
 

Rise And Fall को मिला उसका पहला फाइनलिस्ट, निक्की तंबोली ने किया खास पोस्ट

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है. जैसे-जैसे शो अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसकी कहानी और भी दिलचस्प होती जा रही है. हाल ही में शो में कंटेस्टेंट्स की फैमिलीज़ की एंट्री हुई, जिसके बाद घर में काफी ड्रामा और झगड़े देखने को मिले.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है. जैसे-जैसे शो अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसकी कहानी और भी दिलचस्प होती जा रही है. हाल ही में शो में कंटेस्टेंट्स की फैमिलीज़ की एंट्री हुई, जिसके बाद घर में काफी ड्रामा और झगड़े देखने को मिले. अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है -अरबाज पटेल ने शो का पहला टिकट टू फिनाले अपने नाम कर लिया है.

 

 

अरबाज पटेल को मिला फिनाले का टिकट


इस हफ्ते घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा. सभी कंटेस्टेंट्स पूरे जोश में हैं और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. इस हफ्ते आदित्य, आकृति नेगी, कीकू शारदा और नयनदीप एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से किसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा.इसी बीच शो से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट यह है कि अरबाज पटेल ने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है.

 

अरबाज शो की शुरुआत से ही चर्चा में रहे हैं. हाल ही में फैमिली वीक के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली शो में आई थीं. उन्होंने अरबाज को धनश्री के खिलाफ भड़काया, जिसके बाद घर में काफी तकरार देखने को मिली थी.

 

निक्की तंबोली ने किया प्यार भरा पोस्ट


अरबाज के फिनाले में पहुंचने के बाद निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अरबाज के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा -एक औरत जो अपने आदमी को सपोर्ट करती है, वह उसके फ्यूचर को भी सपोर्ट करती है.बधाई हो डार्लिंग, लोगों का दिल जीतने के साथ ही फिनाले का टिकट भी जीतने के लिए.निक्की का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं.

 

क्या होगा आगे?


अब जबकि अरबाज पटेल फिनाले में पहुंच चुके हैं, बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए गेम और भी मुश्किल हो गया है. अगले कुछ एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन उन्हें चुनौती दे पाएगा और कौन शो से बाहर हो जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही