Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह को तेलंगाना सरकार की ओर से आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित द्वितीय भारत समिट – Forging a New World में विशिष्ट प्रतिनिधि (Distinguished Delegate) के रूप में आमंत्रित किया गया है. यह अंतरराष्ट्रीय समिट 12 से 14 नवंबर 2026 तक हैदराबाद में आयोजित होगा. इसमें भारत समेत करीब 100 देशों के प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी प्रस्तावित है.
समिट में ऋषीकेश सिंह युवा नेतृत्व, राजनीति और समसामयिक सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे. झारखंड से इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व का अवसर मिलने को प्रदेश कांग्रेस ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है.
इसे भी पढ़ें -
इस उपलब्धि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने ऋषीकेश सिंह को बधाई दी है.
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि ऋषीकेश सिंह ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. निरंतर संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और मेहनत के दम पर उन्होंने प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है.
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमंत्रित होना केवल ऋषीकेश सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि झारखंड कांग्रेस और प्रदेश के युवाओं के लिए भी गर्व का विषय है. उम्मीद है कि वे समिट में झारखंड की आवाज और युवा नेतृत्व की आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से रखेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

