Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में गैस की किल्लत पर 18 मार्च को RJD की अहम बैठक, कहा  - व्यवस्था में कोई सुधार नहीं

शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले 15 दिनों से घरेलू LPG गैस की भारी किल्लत के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले 15 दिनों से घरेलू LPG गैस की भारी किल्लत के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में राजद नेता कैलाश यादव ने बताया कि स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है और लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

 

उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गैस एजेंसियों के साथ बैठक कर गाइडलाइन जारी की गई थी और क्षेत्रवार संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए थे. बावजूद इसके हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है.

 

कैलाश यादव के अनुसार, गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, वहीं बुकिंग (DAC) के बावजूद समय पर वितरण नहीं हो रहा है. एजेंसियों से संपर्क करने पर मोबाइल फोन बंद मिलते हैं और लैंडलाइन कॉल का जवाब नहीं दिया जाता, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है.

 

धुर्वा, एचईसी, बिरसा चौक, हिनू, सिंहमोड़, हटिया, डोरंडा, कडरू, हरमू, कांके, बरियातू, कोकर और बूटी समेत कई क्षेत्रों में गैस की कमी से लोग त्रस्त हैं. वैकल्पिक ईंधन की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है.

 

इस मुद्दे को लेकर 18 मार्च को दोपहर 1 बजे हटिया रेलवे मैदान स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. बैठक में आगे की रणनीति और संभावित जन आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही