Search

 
 
 

धुरंधर 2' के रिलीज के पहले तीसरे पार्ट की चर्चा तेज

धुरंधर 2 की रिलीज़ से पहले ही फ़िल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. इसी बीच अब धुरंधर 3 को लेकर भी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
 

Lagatar desk : धुरंधर 2 की रिलीज़ से पहले ही फ़िल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. इसी बीच अब धुरंधर 3 को लेकर भी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

 

मेकर्स ने तीसरे पार्ट के लिए किया आग्रह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग और बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स इस फ्रैंचाइज़ी को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर से ‘धुरंधर 3’ बनाने का अनुरोध किया है.बताया जा रहा है कि कहानी में आगे कई हिस्से बनाए जा सकते हैं, इसलिए तीसरे पार्ट की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा.

 

 

पोस्ट-क्रेडिट टीज़र की भी चर्चा

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि स्टूडियो चाहता है कि ‘धुरंधर 2’ में एक पोस्ट-क्रेडिट टीज़र जोड़ा जाए, जिससे तीसरे पार्ट का संकेत मिल सके और दर्शकों की उत्सुकता बनी रहे.

क्या आदित्य धर तैयार हैं

हालांकि, खबरों के अनुसार आदित्य धर फिलहाल ‘धुरंधर 3’ को लेकर पूरी तरह उत्साहित नहीं हैं. वह फ्रैंचाइज़ी बनाने के बजाय हर नए प्रोजेक्ट के साथ कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण करना पसंद करते हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक ही तरह के ट्रेंड को बार-बार दोहराने से बचना चाहते हैं.

 

रणवीर सिंह के साथ नया प्रोजेक्ट?

बताया जा रहा है कि आदित्य धर ने एक प्रोडक्शन हाउस के साथ डील साइन की है, जिसके तहत वह कई प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे. चर्चा है कि वह रणवीर सिंह के साथ एक बड़े बजट की पौराणिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म पर काम करने की योजना बना रहे हैं.

 

फिलहाल ‘धुरंधर 3’ को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं, उससे साफ है कि यह फ्रैंचाइज़ी आगे भी दर्शकों का मनोरंजन कर सकती है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही