Latehar News: राष्ट्रीय जनता दल ने संशोधित खनन कानून को वापस लेने की मांग की है. गुरूवार को इसे लेकर राजद ने जिला मुख्यालय में एक रैली का आयोजन किया गया. रैली बाजारटांड़ से निकल कर समाहरणालय तक गयी. यहां राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया और उक्त विधयेक को वापस लेने की मांग की.
इसे भी पढ़ें:
रैली को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार खनिज संपदा से राज्य के हिस्से को समाप्त कर राज्यों के के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.
उन्होने कहा कि झारखंड गरीब और आदिवासी बहुल राज्य है और खनिज से प्राप्त राजस्व का उपयोग जनहित तथा गरीबी उन्मूलन से जुड़े कार्यों में किया जाता है. वर्तमान में मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना समेत अन्य कई योजनायें प्रदेश में चलाई जा रही है. इस कानून के लागू होने से इन योजनाओं पर असर पड़ेगा. उन्होने कहा कि हो सकता है कि मइयां सम्मान योजना बंद करना पड़े.
राजद प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने कहा कि झारखंड वासी कभी इस अधिनियम को लागूू नहीं होने देगें. इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा. रैली में जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देववंश यादव, वरिष्ठ नेता बली यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद, युवा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलराम साहू, मदन यादव, रविंद्र सोनी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राज नारायण गिरी, महिला जिलाध्यक्ष निर्मला देवी आदि मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

