Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 14 मार्च को राजद की दावत-ए-इफ्तार, 15 को राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से 14 मार्च को शाम 6 बजे प्रदेश कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर दी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से 14 मार्च को शाम 6 बजे प्रदेश कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर दी.

 

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के तमाम नेताओं के साथ-साथ सहयोगी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, रोजेदार साथी, मुस्लिम संगठनों के सदस्य तथा कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है.

 

कैलाश यादव ने यह भी बताया कि 15 मार्च (रविवार) को सुबह 11 बजे से राजद की राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह बैठक 13 मार्च को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे दो दिन आगे बढ़ाकर 15 मार्च को किया गया है.

 

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव करेंगे. इस अवसर पर सरकार में श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, पार्टी के सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं महानगर अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहेंगे.

 

प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में पार्टी संगठन को प्रदेश, जिला और पंचायत स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही