Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला में सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान बस से टकराया ऑटो, कई यात्री घायल

Gumla : सदर थाना क्षेत्र के गुमला-जशपुर रोड स्थित शीलम ढलान के पास रविवार दोपहर एक बड़ा  सड़क हादसा हो गया. रायडीह से गुमला आ रहा ऑटो एक बस से टकरा गया. इस हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ऑटो में यात्री सवार थे. जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था.
Advertisement
Advertisement

Gumla : सदर थाना क्षेत्र के गुमला-जशपुर रोड स्थित शीलम ढलान के पास रविवार दोपहर एक बड़ा  सड़क हादसा हो गया. रायडीह से गुमला आ रहा ऑटो एक बस से टकरा गया. इस हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ऑटो में यात्री सवार थे.

 

जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए जुट गए और राहत कार्य शुरू किया.

 

घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

 

चिकित्सकों के अनुसार कई लोगों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही