Search

 
 
 

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आकर नवदंपति की मौत

रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां मारंगमरचा स्थित बाबा भंडारी लाइन होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार नवविवाहित दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
 
नवदंपति की शादी की तस्वीर

Lagatar Desk :  रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां मारंगमरचा स्थित बाबा भंडारी लाइन होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार नवविवाहित दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

मृतकों की पहचान बोकारो जिले के चांदो गांव निवासी गौतम नायक (29) और उनकी पत्नी काजल देवी (25) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, गौतम और काजल की शादी 8 मार्च 2026 को हुई थी. दोनों की शादी को एक महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया. 



परिजनों के अनुसार, 3 अप्रैल को घर में पूजा थी, जिसमें शामिल होने के लिए रामगढ़ से अपने गांव चांदो आ रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.  टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.  हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची  और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया. मामले की जांच जारी है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है. 

 


बताया जा रहा है कि गौतम नायक भारतीय सेना से जुड़े थे और हाल ही में उनका तबादला रामगढ़ कैंट में हुआ था. इस घटना के बाद गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही