Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रातु प्रखंड में बनते ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

Ranchi: रातु प्रखंड के पश्चिम तारूप में ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा है. करोड़ों की लागत से तारूप पंचायत के पश्चिम तारूप में गांव देवती से महुआ टिकरा नदी तक 1500 किमी लंबी पक्की सड़क बनायी जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रातु प्रखंड के पश्चिम तारूप में ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा है. करोड़ों की लागत से तारूप पंचायत के पश्चिम तारूप में गांव देवती से महुआ टिकरा नदी तक 1500 किमी लंबी पक्की सड़क बनायी जा रही है.

सड़क पूरी तरह बनकर तैयार भी नहीं हुई है, मगर निर्माण कार्य के कुछ ही दिन में सड़क उखड़ने लगा है. 
सड़क निर्माण में अनियमितता साफ दिख रहा है. वहां के ग्रामीणें का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क में उन्होंने अपनी रैयती जमीन दी है. ताकि सड़क बनने से सभी को सुविधा हो. इसके बावजूद निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है.

 

 


ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और मुंशी सड़क निर्माण का कार्य दिन में नहीं बल्कि रात में करते हैं. जिससे वे देख नहीं पाते हैं कि सड़क कैसे बनायी जा रही है.ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में अलकतरा की पर्याप्त मात्रा नहीं डाली जा रही है. गिट्टी को काला दिखाकर अलकतरा होने का आभास कराया गया है.


बताया कि सड़क के किनारों पर अलकतरा की सिर्फ एक पतली परत बिछाई गई है. जिससे सड़क पर  छूने से ही गिट्टी उजड़ने लगती है. निर्माण की गुणवत्ता काफी कमजोर बताई जा रही है, सड़क में अलकतरा ऐसा लगाया जा रहा है कि अभी से ही पूरी सड़क उखड़ने लगा है.

 

हल्का दबाव पड़ने पर ही टूट रही है सड़क की परत

Uploaded Image

ग्रामीणों ने बताया कि राज्य रक्षा मंत्री सह सांसद संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन जयसवाल दवारा 29 सितंबर 2024 को शिलान्यास किया गया था. तारूप में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से पक्की सड़क बन रही है. 


ग्रामीणों ने बताया कि घटिया निर्माण की शिकायत कई बार मुखिया और ग्राम प्रधान से की गयी. बावजूद इसके वे सड़क निर्माण स्थल पर आजकर देखने भी नहीं आ. ग्रामीणों ने बताया कि हल्का दबाव पड़ने पर ही सड़क की परत टूटकर अलग हो जाती है.

 
निर्माण कार्य में कम सामग्री का उपयोग हो रहा है. ग्रामीणों ने सांसद,विधायक और प्रशासन से सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की है.
निर्माण कार्य में लगे मुंशी गुड्डू ने कहा कि वहां कोई घटिया सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है. काम होने पर सड़क से गिट्टी थोड़ा बहुत झड़ता है. सूखने में थोड़ा समय लगता है. सेकेंड लेयर चढ़ाया गया है, लेकिन बारिश की वजह से फिलहाल काम रूका हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही