Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहपोखरिया से जैंतगढ़ तक होगा सड़क मरम्मत: मंत्री, सांसद, विधायक ने किया भूमिपूजन

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा सदर और जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सीमा पर स्थित कोचड़ा गांव में गुरुवार को राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू संयुक्त रूप से सड़क मरम्मत कार्य के भूमि पूजन में शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा सदर और जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सीमा पर स्थित कोचड़ा गांव में गुरुवार को राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू संयुक्त रूप से सड़क मरम्मत कार्य के भूमि पूजन में शामिल हुए. सिंहपोखरिया से जैंतगढ़ भाया सिंहपोखरिया-जगन्नाथपुर के 33 किमी सड़क का मरम्मत कार्य होना है. 

Uploaded Image

भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में आम आदमी की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है. मंत्री ने कहा अगर कोई समस्या होती है, तो आप हमें बताए. आपकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

 


सांसद जोबा माझी ने कहा किसी भी क्षेत्र की प्रगति की गति इस बात पर निर्भर करती है कि वहां का परिवहन तंत्र कितना मजबूत है. यदि बुनियादी ढांचा सशक्त होगा, तो विकास की गाड़ी स्वतः ही तेज रफ्तार से दौड़ेगी. विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा अच्छी सड़क अर्थव्यवस्था और समाज को जोड़ने का काम करती है. इस मौके पर जुड़िया सिंकू, ललित दोराईबुरु, सोमनाथ सिंकू समेत पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस-झामुमो के कार्यकर्ता, समर्थक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही