Search

 
 
 

Ranchi News: सड़क बनी नाला, वादें हुईं हवाई! पुरानी रांची के लोग आज भी परेशान

राजधानी के पुरानी रांची इलाके में सड़क, नाली और जलजमाव की समस्या आज भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है. कई मोहल्लों में नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है, जिससे हर दिन लोगों को इसी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है.
 

Riya Kispotta

Ranchi: राजधानी के पुरानी रांची इलाके में सड़क, नाली और जलजमाव की समस्या आज भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है. कई मोहल्लों में नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है, जिससे हर दिन लोगों को इसी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है. पैदल चलने वाले, दोपहिया वाहन चालक, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेयर और पार्षद चुनाव के दौरान इलाके की सड़क, नाली और जलनिकासी व्यवस्था सुधारने के कई वादे किए गए थे. लोगों को उम्मीद थी कि चुनाव के बाद हालात बदलेंगे, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक जमीनी स्तर पर कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम का टैंकर सप्ताह में एक बार पहुंचकर सड़क पर जमा नाली के पानी को हटाता है, लेकिन यह राहत कुछ ही दिनों की होती है थोड़े समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है और सड़कें दोबारा गंदे पानी से भर जाती हैं. यहां के लोगों का कहना है कि बार-बार टैंकर भेजने के बजाय जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए

 

बारिश ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है उनका कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो वर्षा के दौरान जलजमाव की समस्या और गंभीर हो सकती है. इससे आवागमन, बच्चों की पढ़ाई, बाजार और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने की संभावना है.

 

इलाके के लोग अब नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि हर बारिश के मौसम में उन्हें इसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही