Search

 
 
 

Latehar News : शिलान्‍यास के 3 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ ROB निर्माण कार्य, रव‍ि डे ने सरकार की विफलता बताया

सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने कहा कि चंदवा के टोरी रेलवे क्रॉसिंग में शिलान्‍यास होने के तीन साल बाद भी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू नहीं होना केंद्र और राज्‍य सरकार की विफलता है.
 

Latehar :   सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने कहा कि चंदवा के टोरी रेलवे क्रॉसिंग में शिलान्‍यास होने के तीन साल बाद भी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू नहीं होना केंद्र और राज्‍य सरकार की विफलता है.

 

उन्‍होंने कहा कि तीन साल पहले केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी और मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरओबी निर्माण कार्य ऑनलाइन शिलान्‍यास किया था. लेकिन अब तक आरओबी का निर्माण कार्य शुरू नही किया गया. 

 

रवि कुमार डे ने शनिवार को चंदवा के पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा क‍ि टोरी रेलव क्रासिंग में ओवर ब्रिज निर्माण बहुत ही जरूरी है. आये दिन यहां फाटक बंद रहने के कारण घंटों जाम लगता है.

 

एंबुलेंस के फंसने और समय पर अस्‍पताल नहीं पहुंच पाने के कारण कई मरीजों की मौत भी हो गयी है. इसी पथ से रांची से हजारीबाग, औरंगाबाद और गया की बसें चलती है. जाम के कारण यात्रियों को यहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

 

रवि डे ने कहा क‍ि टोरी जंक्‍शन अब कोयला जंक्‍शन बन रह गयी है. सरकार को टोरी जंक्‍शन से अरबों का राजस्व प्राप्‍त होता है. यही कारण है कि सरकार यात्री सुविधाओं पर कम और कोयला परिवहन पर अधिक ध्‍यान देती है.

 

उन्‍होंने टोरी रेलव क्रासिंग में ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर जन आंदोलन करने की बात कही. उन्होंने टोरी जंक्‍शन के पश्चिम में बन रहे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कराने और टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन में सवारी ट्रेन चलाने की मांग की.

 

प्रेस वार्ता में रवि कुमार रवि, रामवृक्ष प्रजापति, महेंद्र उरांव, शंकर बैठा व लव कुमार आदि शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही