Search

 
 
 

रोहित पवार ने कहा, अजित पवार विमान हादसा संदिग्ध, विमान कंपनी को बचाया जा रहा, एविएशन मिनिस्टर का इस्तीफा मांगा

रोहित पवार ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अजित पवार को कोई न्याय दिला सकता है तो यही लोग दिला सकते हैं. उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे.  रोहित पवार ने  राहुल गांधी से भी आग्रह किया कि वह इस मुद्दे को प्रमुखता से उठायें.
 

 Mumbai :  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत को लेकर एनसीपी (एसपी)  नेता रोहित पवार ने शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से इस्तीफा मांगा.

रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस विमान हादसे की उन्होंने अपनी तरफ से जांच की है. कहा कि हादसे में कई गंभीर खामियां उजागर हुई हैं. रोहित पवार यहीं नहीं रुके.

आरोप लगाया कि VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिकों को प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है. बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त विमान इसी कंपनी का था. 

 

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि  VSR कंपनी से जुड़े कई लोग सत्ता में हैं. कहा कि इनमें कई लोग राज्यों में और  केंद्र में सत्तारूढ़ दल का समर्थन करने वाली पार्टियों से जुड़े हुए हैं. रोहित पवार ने कहा कि डीजीसीए के कुछ अधिकारी भी कंपनी को बचाने में की साजिश में लगे हुए हैं.


रोहित पवार ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अजित पवार को कोई न्याय दिला सकता है तो यही लोग दिला सकते हैं. उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे.  रोहित पवार ने  राहुल गांधी से भी आग्रह किया कि वह इस मुद्दे को प्रमुखता से उठायें.  


रोहित पवार के अनुसार दुर्घटना के समय विमान में कई धमाके हुए थे. विमान में मैकेनिकल और मेंटेनेंस से जुड़ी गंभीर खामियां उजागर हुई है.  आरोप लगाया कि यात्रियों के सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल  रखा हुआ था,  जिसकी वजह से आग लग गयी. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है.   


 याद करें कि 28 जनवरी, 2026 को एनसीपी प्रमुख अजित पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गयी थी.  हादसा  बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ. दुर्घटना में अजित पवार के अलावा अन्य चार लोग मारे गये थे.  मुख्य पायलट सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, केबिन क्रू पिंकी माली और  निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव की मौत हो गयी थी.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही