Search

 
 
 

अंडर-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज से रोहित यादव बाहर, दो साल का लगा बैन, आर्यन और  तन्मय को मिली जगह

Sports News: BCCI ने मंगलवार को बताया कि आर्यन को वनडे सीरीज के लिए और तन्मय को मल्टी-डे मैच के लिए टीम में चयन किया गया है. BCCI ने शुक्रवार को रोहित यादव पर 2 साल का बैन लगाया था. वे जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे. उन्होंने जुलाई 2026 में श्रीलंका के खिलाफ एक यूथ टेस्ट और दो यूथ वनडे मुकाबले खेले थे.
 
बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर लगा बैन

Sports News: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से पहले BCCI ने भारतीय अंडर-19 टीम में बदलाव किया है. BCCI ने बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव को उम्र संबंधी फ्रॉड के चलते भारत की U19 टीम से बाहर कर दिया है. अब रोहित यादव की जगह आर्यन सावसानी और तन्मय बलोदा को शामिल किया है. 


BCCI ने मंगलवार को बताया कि आर्यन को वनडे सीरीज के लिए और तन्मय को मल्टी-डे मैच के लिए टीम में चयन किया गया है. BCCI ने शुक्रवार को रोहित यादव पर 2 साल का बैन लगाया था. वे जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे. उन्होंने जुलाई 2026 में श्रीलंका के खिलाफ एक यूथ टेस्ट और दो यूथ वनडे मुकाबले खेले थे. 

 

इसे भी पढ़ें:


यूथ टेस्ट में रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए थे. इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो यूथ वनडे मैचों में उन्हें एक विकेट मिला था. उम्र में गड़बड़ी सामने आने के बाद उन्हें तुरंत टीम से बाहर कर दिया गया.

 

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी संभालेंगे, वहीं यशवर्धन चौहान के हाथों में उपकप्तान की कमान होगी. 4-दिवसीय मैचों में यशवर्धन कप्तान और लक्ष्य उपकप्तान होंगे. 
वनडे टीम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी शामिल हैं. 

 

भारतीय U-19 वनडे टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल और आर्यन सावसानी.

 

भारतीय U-19 मल्टी-डे टीम: यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर वीरक, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव और तन्मय बलोदा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही