Sports News: चीन के मोकी में मंगलवार को भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एकतरफा मुकाबले में जापान को 7-0 से हराकर महिला जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. इस जीत के बाद भारत के तीन मैचों में नौ अंक हो गए हैं और वह पूल में शीर्ष पर है. बुधवार को पूल के अपने आखिरी मैच में भारत का सामना चीन से होगा. जिससे एलीट पूल में टॉप टीम का निर्धारण होगा. चीन के अभी दो मैचों में छह अंक हैं.
इसे भी पढ़ें:
भारतीय महिला टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है. इससे पहले भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 11-1 और साउथ कोरिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी थी. साल 2026 के टूर्नामेंट में 10 टीमें खेल रही हैं. जिसे दो पुल (एलीट पूल और चैलेंजर पूल) में बांटा गया गया. दोनों पुल में 5-5 टीमों को रखा गया है. एलीट पूल में भारत समेत चीन, जापान, साउथ कोरिया और मलेशिया की टीम है. चैलेंजर पूल में चीनी ताइपे, हॉन्गकॉन्ग, बांग्लादेश, कजाकिस्तान और पाकिस्तान की टीमें हैं.
पहले क्वार्टर में भारत ने तीन गोल किए. कृष्णा शर्मा ने पहला गोल पांचवें मिनट में कर भारत का खाता खोला. उसके बाद नौवें मिनट में सुप्रिया ने भारत के लिए दूसरा गोल किया. 14वं मिनट में पूर्णिमा यादव ने तीसरा गोल कर स्कोर 3-0 से आगे कर दिया. जापान की टीम लगातार खाता खोलने के लिए संघर्ष करती नजर आई. दूसरे क्वार्टर में भारत की ओर से कोई गोल नहीं हुआ.
भारत के लिए गीता यादव ने हैट्रिक गोल दागे. गीता 41वें मिनट में चौथा और 45वें मिनट में पांचवां और 46वें मिनट में छठा गोल किया. वहीं सनिका चंद्रकांत माने ने 50वें मिनट में सातवां गोलकर भारत को 7-0 की बढ़त दिला दी. जापान की टीम आखिरी क्षण तक गोल करने में नाकामयाब रही.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

