Search

 
 
 

रोहतास में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, BEO का डेटा ऑपरेटर 14 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में रोहतास के अकोढीगोला में विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड़ शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्रवण कुमार के डेटा ऑपरेटर  चंदन कुमार शर्मा को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है.
 

Lagatar Desk :  बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में रोहतास के अकोढीगोला में विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड़ शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्रवण कुमार के डेटा ऑपरेटर  चंदन कुमार शर्मा को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है. इसके बाद टीम उसे पटना लेकर चली गई है.

 

10 शिक्षकों के वेतन निर्धारण के बदले की थी घूस की मांग

जानकारी के अनुसार, बीईओ अपने डेटा ऑपरेटर के जरिए 10 शिक्षकों के वेतन निर्धारण के बदले 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था. लेकिन बातचीत के बाद 14 हजार में बात तय हुई, जिसकी शिकायत वादी सुनील कुमार ने निगरानी विभाग से की थी.

 

जांच करने पर घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और बीईओ के डेटा ऑपरेटर को शिक्षक से 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. डेटा ऑपरेटर को गिरफ्तार करने के बाद टीम डेहरी स्थित बीईओ प्रणव कुमार के आवास पर भी पहुंची.

लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. बीईओ की तलाशी के लिए निगरानी विभाग ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही