Search

 
 
 

रोशनी खलखो 19 मार्च को ले सकती हैं शपथ, झारखंड की तीसरी आदिवासी महिला महापौर बनेंगी

नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो जल्द औपचारिक रूप से रांची नगर निगम की कमान संभालने वाली है. जानकारी के अनुसार, वे आगामी 19 मार्च को रांची उपायुक्त कार्यालय में शपथ ग्रहण ले सकती है. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं.
 
  • रांची नगर निगम में 5 साल का नया दौर होगा  शुरू

Ranchi :    नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो जल्द औपचारिक रूप से रांची नगर निगम की कमान संभालने वाली है. जानकारी के अनुसार, वे आगामी 19 मार्च को रांची उपायुक्त कार्यालय में शपथ ग्रहण ले सकती है. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. 

 

सूत्रों के मुताबिक, शपथ के बाद मेयर निगम कार्यालय में बैठक कर आगामी पांच वर्षों की विकास रूपरेखा तय करेंगी. उनके सामने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना, जलजमाव की समस्या का समाधान, ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार और अवैध निर्माण पर नियंत्रण जैसी प्रमुख चुनौतियां होंगी.

 

रोशनी खलखो से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

झारखंड गठन के बाद रोशनी खलखो तीसरी आदिवासी महिला महापौर होंगी. इससे पहले 2008 से 2013 तक रमा खलखो और 2014 से 2018 व 2018 से 2023 तक मेयर पद पर रहीं. 

 

अब शहरवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रोशनी खलखो अपने कार्यकाल में रांची के विकास को किस नई दिशा में ले जाती हैं.

 

जानें बिहार राज्य में कब कौन बने महापौर

  • - उदय प्रताप सिंह :  13/10/87 से 25/7/1990
  • - अशोक कुमार सिंह :  26/07/1990 से 13/10/91


झारखंड गठन के बाद 

  • - रमा खलखो : 19/04/2008 से 18/042013 
  • - आशा लकड़ा : 3/07/2014 से 27/04/2018
  • - आशा लकड़ा : 28/04/2018 से 2023 तक

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही