Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: श्रावण मास में 24 घंटे रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, पहाड़ी मंदिर में तैयारियां शुरू

श्रावण माह 2026 के दौरान पहाड़ी मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: श्रावण माह 2026 के दौरान पहाड़ी मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में पहाड़ी मंदिर विकास समिति के साथ समीक्षा बैठक की. जहां  सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

 

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष श्रावण मास 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा. 3, 10, 17 और 24 अगस्त को सोमवारी होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी है.

 


उपायुक्त ने निर्देश दिए कि श्रावण माह के दौरान पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और मेडिकल टीम की पर्याप्त तैनाती की जाए. उनकी ड्यूटी में कम से कम एक घंटे का ओवरलैप रखा जाएगा, ताकि किसी भी समय व्यवस्था में कोई कमी न आए. भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और ट्रैफिक प्रबंधन की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी.

 


बिजली व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने कहा कि गर्भगृह तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. किसी भी तरह की शॉर्ट सर्किट या बिजली संबंधी दुर्घटना से बचाव के लिए आयोजन शुरू होने से पहले सुरक्षा जांच कराई जाएगी. साथ ही पूरे श्रावण माह के दौरान बिजली विभाग के कर्मियों की 24 घंटे प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

 

 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चलंत शौचालय, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए. नाग पंचमी, पूर्णिमा और सभी सोमवारी पर मेडिकल टीम दवाओं एवं स्ट्रेचर के साथ तैनात रहेगी.

 

 

बैठक में स्वर्णरेखा नदी के समीप सर्विस रोड और पहाड़ी मंदिर के आसपास की सड़कों की मरम्मत, ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने और प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

 


उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय पर तैयारियां पूरी करें, ताकि श्रावण माह में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण मिल सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही