Search

 
 
 

राजस्थान की रॉयल जीत, ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी फिसड्डी साबित हो रही दिल्ली की टीम

 
Sports Desk : ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में आईपीएल खेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन चिंताजनक है. दिल्ली ने इस सीजन का तीसरा मुकाबला गंवा दिया है. शनिवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली को 57 रनों से हरा दिया. यह राजस्थान की तीन मैचों में दूसरी जीत है. जीत के साथ राजस्थान की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली नौवें स्थान पर है. इसे भी पढ़ें :  शर्मनाक">https://lagatar.in/shameful-jawan-rapes-7-year-old-girl-sent-to-jail/">शर्मनाक

: 7 साल की बच्ची के साथ जवान ने किया रेप, भेजा गया जेल
गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. दिल्ली के इस फैसले को राजस्थान के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया. राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल (31 बॉल पर 60) और जोस बटलर (51 बॉल पर 79 रन) की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए. जीत के लिए दिल्ली को 200 रन का टारगेट दिया. दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन ही बना सके. ट्रेंट बोल्ट ने पहली ही ओवर में पृथ्वी शॉ और मनीष पांडेय को 0 रन पर पवेलियन भेज दिया. इन झटकों से दबाव में आई दिल्ली की टीम उबर नहीं पाई और मुकाबला 57 रनों से हार गई. यशस्वी जायसवाल और बटलर ने राजस्थान को शानदार शुरुआत दी. ​​​​​​यशस्वी जायसवाल (31 बॉल पर 60) और जोस बटलर (51 बॉल पर 79 रन) के बीच 51 बॉल पर 98 रन की साझेदारी हुई. मीडिल में हेटमायर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. शिमरोन हेटमायर ने 21 गेंद में नाबाद 39 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाया. इस दौरान 4 छक्के और एक चौका शामिल था. इसे भी पढ़ें : प्रिंस">https://lagatar.in/threat-to-prince-khan-releasing-the-video-said-improve-yourself-prince-the-list-of-your-family-is-also-ready/">प्रिंस

खान को धमकीः वीडियो जारी कर कहा- सुधर जा प्रिंस, तेरे परिवार की लिस्ट भी है तैयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही