Search

 
 
 

रन फॉर यूनिटी के तहत मोटरसाइकल से घाटशिला पोस्ट पहुंचे आरपीएफ जवान व अधिकारी

 
Ghatshila (Rajesh chowbey): पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसके प्रचार प्रसार हेतु रेलवे सुरक्षा बल की ओर से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ पिछले एक जुलाई से किया गया है. इसके तहत मोटरसाइकल से रेलवे सुरक्षा बल के पांच अधिकारी एवं जवान खड़गपुर से निकले हैं. सभी खड़गपुर पोस्ट से चलकर झाड़ग्राम पोस्ट, चाकुलिया पोस्ट होते हुए सोमवार को घाटशिला स्टेशन परिसर स्थित रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट पर पहुंचे. यहां पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए उन्‍हें यहां से अगले पोस्ट के लिये रवाना किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-like-sairat-market-the-process-of-increasing-the-holding-tax-is-erroneous-and-a-product-of-misunderstanding-saryu-rai/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार की तरह होल्डिंग टैक्स में वृद्धि की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण व नासमझी की उपज- सरयू राय

14 जुलाई को मुख्य कार्यालय गार्डेन रीच पहुंचेंगे

सभी पांच अधिकारी व जवान अभियान का संचालन करते हुए 14 जुलाई को मुख्य कार्यालय गार्डेन रीच पहुंचेंगे. इससे पहले खड़गपुर डिविजन के सभी पोस्ट एवं स्टेशन का भी भ्रमण करेंगे. इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि यह रन फॉर यूनिटी अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा. अभियान में शामिल लोग गार्डेन रीच से आगे भी प्रचार के लिये दिल्ली तक जाएंगे. सभी जवान 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-notice-from-hc-to-4-officials-including-samsungs-md-know-what-is-the-whole-matter/">रांची

: सैमसंग के MD समेत 4 अधिकारियों को HC से नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही