Search

 
 
 

Ramgarh News: नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 1.58 लाख जुर्माना

Ramgarh News: अभियान के दौरान अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे यातायात नियमों एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन करें.
 
जांच करते अधिकारी

Ramgarh News:  जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने जांच अभियान चलाया. इस दौरान नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन कर प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई. जांच के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल एक लाख 58 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

इसे भी पढ़ें:

अभियान के दौरान अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे यातायात नियमों एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन करें. प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा को बाधित करने तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध इस तरह का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही