Search

 
 
 

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा, ट्रंप टैरिफ भारत के बढ़ते प्रभाव के डर का नतीजा

मोहन भागवत ने तंज कसते हुए कहा, लगाओ हमारे ऊपर टैरिफ. उन्होंने  अपने शब्दों में कहा,  हमे चाहिए, मुझे चाहिए, यही व्यक्ति के झगड़े से शुरू होकर देशों के झगड़े का कारण बनता हैं.
 

 Nagpur :  ट्रंप टैरिफ विवाद में अब आरएसएस की इंट्री हो गयी है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाये जाने को भारत के बढ़ते प्रभाव के डर का नतीजा करार दिया.  मोहन भागवत नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.

 

 

श्री भागवत ने कहा कि कुछ देशों को डर लगता है कि भारत बड़ा होगा, शक्तिशाली होगा,  तो हमारा क्या होगा?  मोहन भागवत ने तंज कसते हुए कहा, लगाओ हमारे ऊपर टैरिफ. उन्होंने  अपने शब्दों में कहा,  हमे चाहिए, मुझे चाहिए, यही व्यक्ति के झगड़े से शुरू होकर देशों के झगड़े का कारण बनता हैं.  

 

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि आज भारत ही  दुनिया को सही रास्ता दिखा सकता है. उन्होंने भारतीय नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि यहां लोग अभाव में भी खुश रहते हैं.   


 
 मामला यह है कि अमेरिका ने जुलाई 2025  में भारत पर 25 फीसदी टैरिफ रिसिप्रोकल टैरिफ  नीति के तहत लगाया. इस क्रम में अगस्त 2025 में ट्रंप प्रशासन ने 25 फीसदी और टैरिफ लगाया. कहा कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है. इस कारण  रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए फंड मिल रहा है.  

    

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही